रामपुर, मार्च 19 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव निवासी नदीम का छोटा भाई अजीम बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी रास्ते में रिजवान ने रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...