पीलीभीत, जून 12 -- जहानाबाद,संवाददाता। दवाई लेकर घर लौट रही दो बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए बाइक सवार दो युवकों ने पर्ची में अश्लील शब्द और मोबाइल नंबर लिखकर दे दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घर आकर किशोरियों ने पिता से आरोपियों की शिकायत की। पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार जून को दोपहर करीब तीन बजे उसकी दो नाबालिग पुत्रियां घर से दवाई लेने के लिए कस्बे में ही गई थी। पुत्रियों में एक की उम्र 17 और दूसरी की उम्र 16 वर्ष हैं। दवाई लेने के बाद दोनों घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही जीशान पुत्र इशाक अहमद व मोहम्मद तंजील पुत्र जहांगीर अहमद ने पुत्रि...