प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के छोटा कछवाहन का पुरवा नसीरपुर निवासी विजय कुमार कश्यप पुत्र राम नेवाज़ कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। गांव के पास रास्ते में गांव के मोनू सिंह पुत्र राकेश सिंह धमकाने लगे। मना करने पर मारा पीटा। हल्ला गुहार लगाने पर बड़े भाई गोविंद कश्यप पहुंचे तो उन्हें भी मारा पीटा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.