रास्ते में रोककर दलित युवक से मारपीट करने में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज
बगहा, जून 26 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेघवल मठिया गांव में रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित नंद लाल पासवान ने सात पड़ोसियों को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में नंद लाल पासवान ने बताया कि वह घर के बगल की किराना दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान योगेंद्र कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, अमित कुशवाहा समेत सात लोग एक राय होकर दरवाजे के सामने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उन्हें मारपीट करजख्मी कर दिया। जब उनकी मां बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नंद लाल पासवान के बयान पर दलित उत्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.