गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर सेक्टर-23 में कार सवार दो भाइयों को रास्ते में रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से हुए हमले में एक भाई लहूलुहान हो गया। घटना के संबंध में युवक के पिता ने मधुबन बापूधाम थाने में चार नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले पंकज शर्मा ने मधुबन बापूधाम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र अभय शर्मा अपने बड़े भाई के साथ कार में किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह संजयनगर एल-ब्लॉक स्थित पीपल वाले पार्क के पास पहुंचे तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि स्कूटी सवार प्रियम चौधरी और पुष्कर ने पहले विवाद किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बुलेट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.