कानपुर, जून 7 -- पुखरायां, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के बरौर रास्ते पर रखी पेटी को हटाने पर हुए दो पक्षों के विवाद में दो महिलाएं घायल हो गई, जिनका देवीपुर सीएचसी में उपचार कराया गया है। बरौर के रास्ते में रज्जन की पेटी रखी है। वहीं बरौर निवासी एक व्यक्ति उसे अपनी जगह बता रहा था। शनिवार की रात में वहां से पेटी हटवा दी गई। इसकी सूचना तहसील में एक पक्ष ने दी। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह जांच करके चले आए। उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और बरौर निवासिनी रागिनी व नेहा घायल हो गई। बरौर के लोगों का कहना है कि पुलिस ने आकर पेटी हटवाई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में पांच महिला समेत छह घायल इसके चलते पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। वहीं बरौर एसओ महेश कुमार का कहना है कि पुलिस से कोई विवाद नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- रास्ते क...