पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी चंद्रपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि तीन मई 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम से घर लौट रहा था। तभी घर के पास रहने वाले सेवाराम और उसके छोटे बेटे भानु ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान सेवाराम का बड़ा बेटा नन्दराम भी मौके पर आ गया। जिसके हाथ में धारदार हथियार था। उसने हमला कर चन्द्रपाल को घायल कर दिया। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। यह भी पढ़ें- बाइक तोड़ने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.