बदायूं, मई 29 -- बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय गंज पुलिस चौकी की हुसैनी गली में बीच रास्ते में भैंस की खाल मिलने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर लोगों को शांत कराया और खाल को हटवाकर दफन करा दिया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। हुसैनी गली में गुरुवार को कुर्बानी के बाद भैंस की खाल दफनाने के लिए ले जाई जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खाल गिर गई। स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने खाल फेंके जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- धर्मस्थल के पास खुले में फेंके कुर्बानी के अवशेष सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला कि खाल ले जाते समय रास्ते में गिर गई थी। इसके बाद पुलिस ने खाल को तत्काल हटवाकर दफन कराया। पुलिस का कहना ...