कन्नौज, मार्च 10 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली अंतर्गत ग्राम अलीपुर जलेसर में रास्ते में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में ग्राम अलीपुर जलेसर निवासी अनिल कुमार तिवारी पुत्र विद्याराम तिवारी ने कोतवाली में दर्ज कराई की रिपोर्ट में कहा है कि 5 मार्च की शाम वह अपने खेत से ट्रैक्टर ले कर आ रहा था। रास्ता में गांव के सतीश पुत्र हनुमन्त, सीता पत्नी सतीश, शीपू पुत्र सतीश, शिवानी पत्नी शीपू मिले। जिनकी मोटर साइकिल बीच रास्ता में खड़ी थी। जब उसने मोटर साइकिल को रास्ता से हटाने को कहा तो एकराय होकर सभी लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.