गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में कार सवार ने बाइक सवार को रोककर धमकी दी। इसके साथ ही टक्कर मारने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। पसौंडा निवासी मोहम्मद लुकमान ने बताया कि 30 जनवरी की रात वह अपनी बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे। नागद्वार-हिंडन एयरफोर्स मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक के आगे अचानक गाड़ी लगा दी। चालक ने उतरकर उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब वह आगे चले तब दोबारा कार चालक ने रास्ता रोका और उतरकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बार उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। हादसे में उन्हें गंभीर चोट भी आ सकती थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.