उरई, मार्च 31 -- जालौन। रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुचंी पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा बुजुर्ग में एक पक्ष के बबलू एवं दूसरे पक्ष के अनुज के बीच मंगलवार की सुबह रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही पक्ष नहीं माने। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...