रास्ते में बदमाशों ने युवक को पीटा, एक लाख नकदी, बाइक लूटी
बरेली, जून 16 -- फरीदपुर। फरीदपुर की बाजार से घर लौट रहे युवक को रोककर बदमाशों ने एक लाख की नकदी छीन ली। विरोध करने पर बदमाश मारपीट करते हुए उसकी बाइक लूट कर ले गए। युवक ने गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस लूटपाट का मामला संदिग्ध बता रही है। बिसौली के पहड़िया गांव के अतर पाल सिंह यादव की ननिहाल फरीदपुर के इनायतपुर गांव में है। बीते कई साल पहले अतर पाल सिंह बिसौली से आकर अपनी ननिहाल इनायतपुर गांव में रहने लगे। वह गांव में मकान बनवा रहे थे। अतरपाल ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के लिंटर की सरिया खरीदने के लिए उन्होंने फरीदपुर के एक धार्मिक गुरु से एक लाख की नकदी उधार ली। सोमवार को शाम 4:00 बजे वह रकम लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक इनायतपुर गांव के रोड पर स्थित तालाब के पास पहुंची इसी दौरान चार बदमाशों ने अतरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.