रांची, मई 23 -- झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा रहा है। आलम यह है कि राज्य के 14 जिलों में शुक्रवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। शुक्रवार को राज्यभर में सबसे गर्म पलामू जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तपिश की वजह से लोग घरों में रहने को विवश दिखे। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा दिखा। झकझोर देने वाली तपिश के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न आम जनों के लिए पेयजल की व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के 201 अधिकारियों के तबादले;कौन कहां गया?पीने के पानी की व्यवस्था बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि र...