प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- जेठवारा। थाना क्षेत्र के सराय रानी बरापुर में नंदकिशोर सिंह रविवार को रास्ते में पानी बहने को लेकर पड़ोस के लोगों को उलाहना देने लगे। इसे लेकर उनमें विवाद होने लगा। तभी एक युवक ने नंदकिशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में सचिन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...