अमरोहा, मार्च 3 -- रास्ते में परेशान करने वाला युवक परिजनों को लेकर घर में घुस आया। छात्रा व उसकी मां पर हमला कर मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके भाई व दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई एफ़आईआर के मुताबिक वह शहर के ही एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला बिलाल उसे परेशान करता रहता है। अक्सर रास्ते में रोक अमर्यादित व्यवहार करता है। परेशान छात्रा ने कुछ दिन पहले उसकी इन हरकतों की शिकायत भी की थी। आरोप है कि सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे छात्रा मां के साथ घर में मौजूद थी। उसी दौरान बिलाल अपने भाई सलमान और बहन नाजिया व अलीशा के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.