लखनऊ, मार्च 17 -- वृंदावन योजना सेक्टर-6 स्थित सर्व सिद्धि विनायक कॉलोनी में रास्ते में निकलने को लेकर दंबग व्यापारी ने अपने साथियों संग मिलकर महिला एजीएम और उनके एफसीआई अधिकारी पति के साथ मारपीट की। इस दौरान दंपति घायल हो गए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में आरोपी व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पंकज कुमार मौर्य एफसीआई में मैनेजर हैं। जबकि उनकी पत्नी नीलम कुशवाहा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में एजीएम पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि व्यापारी अक्सर रास्ते में ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े कर देता है। जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। रास्ते में निकलने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। सोमवार रात दंपति अपने बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में वाहन तिरछा खड़ा मिला। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.