बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता खप्टिहाकलां गांव में स्थित वाल्मीकि समाज की बस्ती की ओर जाने वाला रास्ता दलदल से भरा है। इस वजह से ग्रामीणों का रास्ते से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। यह रास्ता पंचायत भवन से होते हुए बेहराई की ओर जाता है। बस्ती में लगभग डेढ़ सौ परिवार अपना जीवन यापन करते हैं। इनके निकालने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। इस बस्ती में रहने वाले देवी दयाल बाल्मीकि, मनीराम वाल्मीकि, राम मनोहर, बाबू श्रीवास, बबली श्रीवास तथा राजू श्रीवास ने बताया कि रपरागंज से लेकर बेहराई तक पक्का रास्ता बनाया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.