मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- ड्रमंडगंज,मिर्जापुर। कोलकाता से किराना का सामान लादकर मध्यप्रदेश के जबलपुर और भोपाल जा रहे ट्रक चालक की ड्रमंडगंज पहुंचने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चालक ने पिछे आ रहे अन्य साथी ट्रक चालकों को तबीतय बिगड़ने की सूचना देते हुए ट्रक साइड में लगाकर खड़ा दिया। पिछे से पहुंचे साथी चालक उसे हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक परवेज आलम कोलकाता से किराना का सामान लादकर भोपाल जा रहा था। शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देवहट ड्रमंडगंज गांव में पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। ट्रक चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.