रास्ते में जलभराव से आवागमन में परेशानी
सिद्धार्थ, जून 14 -- खेसरहा। खेसरहा के सुहई कनपुरवा ग्राम पंचायत के टोला कनपुरवा में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर जमा रहता है। बांसी-खलीलाबाद मार्ग से कनपुरवा होते हुए सेखुई तक जाने वाले मार्ग से करीब 50 गांव के लोगों का अवगमन रहता है। सड़क पर जल निकासी के लिए लगा हयूम पाइप भी टूट गया है। जिससे वाहन फंस जा रही है। लोगों ने अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.