बलिया, मार्च 16 -- बांसडीहरोड। इलाके के सोनपुर कलां निवासी 36 वर्षीय भरत सिंह पर सोमवार की सुबह रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी श्वेता की तहरीर पर टकरसन निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ छोटू तथा सरयां निवासी अंकित चौबे के साथ ही कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि भरत बाइक से बलिया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में आरोपियों घेरकर हमला कर दिया। इस सम्बंध में एसओ वंशबहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...