रास्ते में घेरकर युवक पर बेल्टों से किया हमला, हवाई फायरिंग की
एटा, जून 25 -- एटा, रास्ते में घेरकर युवक के साथ पिटाई कर दी। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को रोक लिया और बेल्टों से हमला कर घायल कर दिया। हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत में फैल गई। जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद पीड़ित ने सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुरानी बस्ती निवासी वरुन जैन ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 जून को काम करके लौट रहे थे। कांशीराम कालोनी स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे। वहीं पर आरोपी अमन यादव निवासी कांशीराम कालोनी कोतवाली नगर सहित सात आरोपियों ने मिलकर पीड़ित को घेर लिया और बेल्टों से पिटाई की। अन्य लोगों को आता देख आरोपी हवाई फायरिंग करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.