रास्ते में घेरकर युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
संभल, जून 27 -- थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी एक युवक पर जमीन विवाद को लेकर घात लगाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। धनीपुर निवासी हरिओम तीन दिन पूर्व अपने काम से बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह जुनावई डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते में घेरकर युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज मारपीट में हरिओम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.