गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल गांव में एक युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नाहल गांव निवासी मोहसीन ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बताया कि 17 मई की रात करीब 11 बजे वह गांव की परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान खाकियान चौपाल के पास पहले से मौजूद ईसुब, परवेज, जुनेद और अरशद ने उसे घेर लिया। यह भी पढ़ें- युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज आरोप है कि चारों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और...