गोरखपुर, मार्च 7 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में रास्ते में घेरकर युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रंभा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रंभा देवी ने बताया कि उनका बेटा आकाश यादव बाजार जा रहा था। रास्ते में दीपक यादव, अरविंद यादव, गोविंद यादव, जयचंद यादव और बबीता ने गाली देते हुए लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सुमित्रा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.