पीलीभीत, मई 8 -- पूरनपुर। मोहल्ले के दो आरोपियों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर पिटाई लगा दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा की रहने वाली मधू सिंह पत्नी अवधेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप सिंह धनाराघाट रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले के ही करन सिंह उर्फ अन्ना पुत्र ओमेंद्र सिंह और राहुल यादव ने घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने कुदीप के साथ लात घूसों से पिटाई लगा दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा धारदार हथियार के प्रहार से कुलदीप की नाक की हडडी टूट गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले करन सिंह और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- ह...