रास्ते में घेरकर मारा चाकू, चार पर मुकदमा
बलिया, जून 2 -- हल्दी ( बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी 23 वर्षीय दिव्यांश सिंह को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है। घायल युवक के चचेरे भाई अमित सिंह ने पुलिस को बताया है कि दिव्यांश हल्दी से घर लौट रहा था। इसी बीच बादिलपुर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे पोखरा निवासी सगे भाई आयुष्मान सिंह व ओमकार सिंह, अमन सिंह तथा बाबूबेल निवासी आर्यन सिंह ने घेर लिया। आरोप लगाया है मारपीट करने के साथ ही चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी सोनवानी पर पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.