फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। बिंदकी महाजनी गली मोहल्ले में रोडवेज के संविदा चालक के साथ मारपीट हो गई। मोहल्ला निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह रोडवेज में संविदा चालक के पद पर कार्यरत हैं। चार मार्च की शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त कर बस खड़ी करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अजय कुमार, विजय कुमार, राजू, बच्चा और कल्लू ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जान बचाने के लिए वह घर में घुस गए, लेकिन आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पिता सुखराज को भी पीट दिया गया। मारपीट में सुशील के सिर, हाथ-पैर तथा उनके पिता के हाथ में चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.