बरेली, मार्च 17 -- वंशीनगला निवासी प्रेम सिंह ने सुभाषनगर थाने में मोहल्ले के ही मुरारीलाल, प्रेमराज, हृदेश, अभिनव, अब्बू, प्रशांत और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेम सिंह का कहना है कि तीन मार्च की शाम उनके भाई बबलू का आरोपियों से झगड़ा हो गया था, जिसमें पुलिस ने समझौता करा दिया। मगर इसी रंजिश के चलते चार मार्च को आरोपियों ने उन्हें मांझे वाली बगिया में पकड़कर पीटा, जिससे उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया। जब पुलिस ने उन्हें मेडिकल को भेजा तो आरोपियों ने घर के अंदर पथराव किया। इस पर उन्होंने थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.