रास्ते में घेरकर दंपत्ति से मारपीट, बेटी को धमकी
सहारनपुर, जून 6 -- बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में महिला और उसके पति के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव संसारपुर निवासी अफसाना पत्नी आबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सामान खरीदकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रिजवान, मुन्ना और गुफरान ने उसे रोक लिया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका पति आबाद मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय तीनों ने उसे, उसके पति और बेटी को गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अफसाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.