बस्ती, नवम्बर 23 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मंगल बाजार में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। मंगल बाजार निवासी रुकसाना खातुन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रास्ते में गाड़ी खड़ा करने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके बेटे सैफ अली को रास्ते में रोक कर मारापीटा। अपशब्द कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें भी मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने आरोपी शिवानंद, वेदानंद सोनी, विवेकानंद सोनी व अन्य कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.