देवरिया, जनवरी 20 -- महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। उपनगर के वार्ड नंबर 7 सुगही निवासी प्रदीप यादव पुत्र हरेराम सोमवार सुबह अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से सामान लेकर घर जा रहे थे। जब से लोग वार्ड नंबर 9 की एक गली में पहुंचे तो रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में प्रदीप यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी मां को भी हल्की चोटें लगीं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...