गंगापार, मई 1 -- घर से बाजार जा रहे किसान को बंगलिया पहाड़ पर रोककर एक आरोपी ने पीटा। मारपीट में पीड़ित का बायां हाथ टूट गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के फचकरा गांव निवासी नीकेलाल बिंद ने थाने में तहरीर दी कि वह घर से बाजार के लिए जा रहा था। रास्ते में राजापुर ग्राम पंचायत के बंगलिया पहाड़ पर बंगलिया गांव निवासी ने रोककर पीटा। पीड़ित मांडा सीएचसी गया, तो वहां पता चला कि बायां हाथ टूटा हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- किसान को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...