फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के भैसोली में रास्ते से घर लौट रहे एक किशोर को रोककर मारपीट की गई। गांव निवासी सम्भूनिशा पत्नी नफीस बताया कि 12 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे उनका 15 वर्षीय पुत्र अकदस घर आ रहा था। गांव के ही रेहान पुत्र गुड्डू, रेकान पुत्र सरवावत और उमर फारुख पुत्र पप्पू ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर अकदस की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.