लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया गंगा के पास कार सवारों को रोककर हमला करने और वाहन के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिपरिया गंगा निवासी मिंटू सिंह पुत्र निर्मल सिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि 10 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह निवासी भदेड़ व पंकज (प्रधान प्रतिनिधि) रहीमनगर ग्रंट के साथ कार से पिपरिया गंगा होते हुए मूड़ा सवारान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने कार के सामने व दोनों साइड के शीशे तोड़ दिए तथा गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनमोल अवस्थी, ब...