गोंडा, जून 1 -- धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के मजरा खलिया के रहने वाले मैराज खान ईंट भट्ठा का संचालन करते हैं। पीड़ित के मुताबिक उनके घर से आने जाने के लिए छूटा चकमार्ग रास्ता व खलिहान की भूमि पर रविवार की शाम को गांव के रहने वाले विपक्षी गण दबंगई के बल पर निर्माण कर बंद कर रहे थे। जब उन्होंने गांव का रास्ता बंद करने से मना किया तभी विपक्षी खफा हो गए और अपशब्द कहने लगे। यही नहीं ईंट-पत्थर फेंक कर मारने लगे और लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोगों पर एफआईआर प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर खलिया गांव के रहने तबारक अली, दिलदार, मोनू, खैरतना व लाडली के विरुद्ध मुक...