गोरखपुर, मई 26 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के महावनखोर टोला करमहवां में रास्ते में ईंट बालू रखने के विवाद में पट्टीदारों ने दंपत्ति को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर दिया कि सुबह करीब 9 बजे रास्ते में ईंट-बालू रखने को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही रामसजन तथा रीना गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में सीमा देवी और उनके पति शैलेश कुमार घायल हो गए। रॉड लगने से शैलेश कुमार की नाक पर गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, दंपति पर मुकदमा दर्ज घटना के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...