बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाने के खेरवा गांव निवासी मइयादीन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया। प्रभारी अधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। मइयादीन ने बताया कि उसने घर के सामने निकलने के लिए निजी भूमि में छह फीट गैलरी के रूप में छोड़ रखा है। पड़ोसी नरेंद्र, उसकी पत्नी कल्लू, मां विद्या, पुत्र सिरिया ने जमीन पर दरवाजा लगा लिया है। पुलिस ने कई बार रोका, पर गुंडई के बल पर फिर कब्जा कर लिया। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.