संभल, मार्च 11 -- संभल। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध का असर अब हस्तशिल्प कारोबार पर भी पड़ने लगा है। संभल से विदेश भेजे जाने वाले हैंडीक्राफ्ट उत्पाद रास्ते में ही अटक गए हैं, जिससे निर्यातकों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। निर्यातकों के मुताबिक देश के बंदरगाहों से पिछले करीब 10 दिनों से निर्यात लगभग ठप पड़ा है। फरवरी महीने में जो माल विदेशों के लिए भेजा गया था, वह अभी भी रास्ते में ही फंसा हुआ है और अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया है। कई कंटेनरों में भरे हैंडीक्राफ्ट उत्पाद समुद्री मार्ग में ही रुके हुए हैं। युद्ध के कारण कई शिपिंग रूट प्रभावित हो गए हैं, जिससे जहाजों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। ऐसे में निर्यातकों को चिंता है कि यदि माल समय पर नहीं पहुंचा तो विदेशी खरीदार ऑर्डर रद्द भी कर सकते हैं।निर्यातकों का कहना है कि उत्पादों को...