जौनपुर, मार्च 8 -- नगरपालिका का विस्तार शहर सुरक्षा बांध के आगे कर दिया गया मगर विस्तारित इलाकों में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड नम्बर 20 की चौहान बस्ती (विजईपुर) की लगभग दो हजार की आबादी भी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। बांध से मोहल्ले में आने वाली सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त है। मोहल्ले की गलियों में चलना मुश्किल है। सीवर चैंबरों ने दो पहिया वाहनों की चाल बदल दी है। जलापूर्ति का इंतजाम बदतर है। सार्वजनिक शौचालय का अभाव है। नालियां कई जगह ध्वस्त हो चुकी हैं। शहर सुरक्षा बांध पर पक्की सड़क और कटहल नाला के बीच बसी विजईपुर की चौहान बस्ती के लोगों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत करने से पहले उन दिक्कतों का अनुभव कराया, जिनका सामना वे रोजाना करते हैं। कृष्णा वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों कुछ रास्तों का निर्माण कराया गया है ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.