जौनपुर, अप्रैल 1 -- खुले नाला और नालियों की सफाई नहीं होती। कई जगह नालियां बनी ही नहीं हैं। हर साल की बरसात में जलजमाव गंभीर समस्या बन जाती है। गंदे पानी में पनपते मच्छर हर दिन बीमारियों का अलार्म बजाते हैं। टूटी सड़कों से अंधेरे में गुजरना और गंतव्य तक पहुंच जाना आसान नहीं रहा। स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बिजली के ढीले तार, सफाई की लचर व्यवस्था और पेयजल संकट बाशिंदों की परेशानी बढ़ा रहा है। चारों ओर विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच लोग बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। बीते कई वर्षों से लोगों को बुनियादी सुविधाओं के नाम पर भरोसे का झुनझुना मिल रहा है। केराकत नगर पंचायत के नरहन द्वितीय मोहल्ले में जुटे नागरिकों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बिजली-पानी, सड़क-सफाई समेत कई समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। विपिन मौर्या ने कहा कि ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.