रास्ते पर मिट्टी डालने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन पर केस
रामपुर, जुलाई 1 -- रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंजाब नगर में रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाब नगर निवासी राजपाल ने आरोप लगाया कि उनके घर आने-जाने के रास्ते पर पड़ोसी ने गीली मिट्टी डाल दी थी। इसका विरोध करने पर 23 जून की रात आरोपी लाल सिंह, महेश और भूपेंद्र उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने राजपाल और उनकी पत्नी पूनम के साथ गाली-गलौज की तथा लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.