गौरीगंज, अप्रैल 30 -- संग्रामपुर। लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया इंटरलाकिंग मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से उस पर बने गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर के बगल खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय संग्रामपुर को जाने के लिए बना इंटरलॉकिंग मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है। विद्यालय के बगल में पेयजल के लिए लगाई गई टोटियों का पानी बहकर इंटरलॉकिंग पर फैलता है। रास्ते पर बने गड्ढे में गंदा पानी भरा रहने से पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। बड़ी संख्या में कालिकन धाम पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी इस रास्ते से आवागमन करते हैं। जिन्हें रास्ते पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने इंटरलाकिंग मार्ग को दुरुस्त कराकर पानी निकासी की व्यवस्था कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.