संभल, मार्च 15 -- चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के लुधियाना मोहल्ले में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रास्ते पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मोहल्ला सीता रोड निवासी सुभाष चंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना ने प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि मोहल्ला लुधियाना स्थित घर की दीवार से लगाकर करीब दस वर्ष पूर्व अवैध रूप से एक मजार बना दी गई थी, जिससे रास्ते पर कब्जे जैसी स्थिति बन गई थी। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से इस मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। बताया गया कि 18 फरवरी को सुभाष चंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.