औरैया, जून 6 -- बिधूना, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आम लोगों की जमीन, रास्ता और कब्जे से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। एक ओर जहां ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते पर भैंस बांधकर अवरोध पैदा करने की शिकायत की, वहीं एक विधवा महिला ने अपनी पूरी जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गूरा निवासी निलोज कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके मकान के सामने से निकलने वाले सार्वजनिक रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने खूंटा गाड़कर भैंस बांध दी है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है और गंदगी फैल रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला...