भागलपुर, मई 9 -- सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया ग्राम में रास्ता बंद किए जाने की शिकायत एक महिला एवं एक पुरुष ने बाथ थाना से की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में करहरिया गांव के रहनेवाली आशा देवी और सरयुग मोदी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। बताया गया है कि आरोपी जबरन दीवार देकर आने-जाने का रास्ता को बंद कर रहा है। मना करने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि आवेदन पर पुलिस गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- चकरोड कब्जा होने से मार्ग अवरुद्ध यह भी पढ़ें- दीवार तोड़ने को लेकर महिला से की मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...