रास्ते पर जानलेवा गड्ढा
बहराइच, जून 9 -- बाबागंज। विकास खंड नवाबगंज के सरयू नहर की परमपुर माइनर पटरी पर जिगरिया गांव के पास बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बीते बरसात के दौरान नहर की पटरी कट जाने से सड़क पर यह गड्ढा बन गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से अधीन गांव, रामनगर, शंकरपुर, बक्शीगांव, गड़रहवा, चिंगीपुरवा, परमपुर आदि गांवों के लोग दिन में किसी प्रकार लोग सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय अंधेरे में गड्ढा दिखाई न देने के कारण कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.