बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- रास्ते पर जमा नाला का पानी, रोज हो रही लोगों को फजीहत फोटो चेवाड़ा टोला - नगर पंचायत के बेलदरिया दलित टोले के मुख्य रास्ते पर जमा पानी से होकर गुजरता बाइक सवार। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बेलदरिया दलित टोले के मुख्य रास्ते पर गर्मी में भी नाली का पानी जमा रहता है। मोहल्ले के लोगों को रोज फजीहत उठानी पड़ रही है। विंडबना यह कि शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। मोहल्ले की रूबी देवी, भगिया देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी व अन्य ने बताया कि पीसीसी जगह-जगह टूट जाने से मुख्य मार्ग पर गड्ढे बन गये हैं। नाली का पानी इसमें हमेशा जमा रहता है। आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मोहल्ले के लोगों का कहना कि नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई के नाम पर हर माह लाख खर्च किये जा रहे है...