मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला अब्बूपुरा के समीप स्थित ठाकुरद्वारा में एक युवक के द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा कर लेंटर डालकर अतिक्रमण कर लिया। इस मामले की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है। बुधवार को पालिका के एई निर्माण विभागीय टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से डाले गए लेंटर को ध्वस्त कराते हुए रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया।मोहल्ला अब्बूपुरा ठाकुरद्वारा में अरविन्द गुप्ता के द्वारा रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए लेंटर डालकर अतिक्रमण कर लिया। मामले की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में की गई। नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका को कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार को नगर पालिका के एई निर्माल नेपाल सिंह विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोर्ट के आदेश दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.