रास्ते पर कब्जा करने का विरोध करने पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
हापुड़, जून 25 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई में रास्ते पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। दरोगा पर महिलाओं से अभद्रता कर पीड़ित को थाने ले जाने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शुरू थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी तालिब ने यहां की एक न्यायालय में प्रार्थना दिया। जिसमें बताया गया कि उसकी गांव की आबादी में एक पुख्ता दादालाई मकान है जिसका एकमात्र ही रास्ता चौपाल की भूमि के साथ साथ होता हुआ मुख्य रास्ते पर जाता है। गांव के मतलूब, खालिद, वसीम, राशिद , साजिद , आसिफ ने उसके मकान के रास्ते पर पूर्व में अवरोध पैदा कर दिया था। जिस कारण आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित के पिता भूरे खां न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.