आजमगढ़, जून 13 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र की आराजी देवारा करखिया नई बस्ती पकड़िहवा गांव के रास्ते पर अतिक्रमण कर लिए जाने से नाराज गांव की दर्जनभर महिलाओं ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की।सुनीता यादव इंदली, पुष्पा, सारिका, रीता, किसमती, आरती आदि महिलाओं ने आरोप लगाया कि आराजी देवारा करखिया नई बस्ती पकड़िहवा गांव के रास्ते पर गांव के रामनाथ यादव पुत्र उदयभान यादव ने सार्वजनिक रास्ते पर पीलर गाड़कर करकट रख लिए है। जिससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्व में भी थाने पर शिकायती पत्र दी गई थी।इस मामले में दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर बुलाया। पुलिस के सामने रामनाथ ने रास्ते से अत...